August 19, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पंजा प्रतियोगिता में एसएसपी अजय गणपति ने चैम्पियन दलजीत को दी मात

रुद्रपुर। पुलिस लाइन में आयोजित पंजा प्रतियोगिता के ट्रायल मैच में ऊधमसिंहनगर के एसएसपी अजय गणपति ने दमखम दिखाते हुए आर्म कुश्ती के विजेता दलजीत सिंह गोराया को कड़े मुकाबले में हरा दिया। एसएसपी के शानदार प्रदर्शन को देखकर वहां मौजूद खिलाड़ियों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। ट्रायल मैच के दौरान दोनों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। एसएसपी अजय गणपति ने बेहतरीन ताकत और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम किया। उनकी इस जीत पर पुलिस लाइन में मौजूद खिलाड़ियों और पुलिस कर्मियों ने उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *