August 19, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देहरादून में भीषण सड़क हादसा, पिकअप में घुसी इको कार, दो की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

देहरादून। हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर मणिमाई मंदिर के पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया । आगे जा रहे पिकअप वाहन का अचानक पिछला पहिया निकलने से वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही इको कार पिकअप में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको कार के परखच्चे उड़ गए।हादसे में टक्कर इतनी भीषण थी कि आगे बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है ।दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा। वहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। हादसे के कारण हाईवे पर करीब एक घंटे तक भीषण जाम लगा रहा और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश के साथ हादसे के कारणों की जांच तेज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *