August 19, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रेमिका ने हादसा दिखाकर ट्रक चालक को ट्रक समेत फूंका : प्रेम संबंध और ब्लैकमेलिंग के चलते रची खौफनाक साजिश

रुद्रपुर/पीलीभीत- जनपद के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में ट्रक चालक बलविंदर सिंह की संदिग्ध हालात में जलकर हुई मौत के अंधे कत्ल का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। यह कोई हादसा नहीं, बल्कि प्रेम संबंध और ब्लैकमेलिंग के चलते रची गई एक खौफनाक साजिश थी। पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे मामले में शामिल मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड और डीजल की प्लास्टिक केन बरामद की है।
हादसा दिखाकर शव को ट्रक समेत फूंका घटनाक्रम के अनुसार, बीते 10 जुलाई को रुद्रपुर (उत्तराखंड) से माल लेकर नेपाल बॉर्डर जा रहे ट्रक चालक बलविंदर सिंह का शव ट्रक के भीतर जली हुई हालत में मिला था। प्रथम दृष्टया मामला आग लगने का लग रहा था, लेकिन मृतक के भाई गुरमीत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने 17 जुलाई को अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। ब्लैकमेलिंग और अश्लील वीडियो से थी परेशान कोतवाली प्रभारी पवन पांडे ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने गोमती गुरुद्वारा के पास से अमनदीप कौर पत्नी सुखविंदर सिंह (मूल निवासी बड़ा बरसाना, बिलासपुर, रामपुर; हाल निवासी सोढ़ी कॉलोनी, रुद्रपुर) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि उसके बलविंदर के साथ पिछले दो-तीन वर्षों से प्रेम संबंध थे। महिला अब इन संबंधों को खत्म करना चाहती थी, लेकिन बलविंदर उसकी अश्लील तस्वीरें व वीडियो परिवार में दिखाने और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। रास्ते में उतारा मौत के घाट ब्लैकमेलिंग से आजिज आकर महिला ने बलविंदर को रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचा। योजना के तहत उसने धन्ना बाबा गुरुद्वारा से आगे बड़ी नहर के पास ट्रक में ही लोहे की रॉड से बलविंदर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य मिटाने और घटना को दुर्घटना का रूप देने के लिए उसने डीजल छिड़ककर शव और ट्रक को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *