जंगल में चल रही कच्ची शराब की भट्टी का भंडाफोड़, 200 लीटर शराब बरामद
सितारगंज। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सितारगंज कोतवाली पुलिस ने जंगल में संचालित कच्ची शराब की भट्टी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से करीब 200 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की, जबकि शराब तैयार करने के लिए रखा करीब 800 लीटर लहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस की दबिश से पहले भट्टी के पास मौजूद तीन लोग जंगल की ओर भाग निकले।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में पुलिस अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस को बसगर वन विभाग बैरियर से करीब एक किलोमीटर अंदर जंगल में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना मिली थी।सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस के अनुसार, झाड़ियों की आड़ से देखने पर जंगल के बीच कच्ची शराब की भट्टðी जलती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम के पहुंचने से पहले भट्टी के पास मौजूद तीन व्यक्ति जंगल की ओर भाग गए।मौके के निरीक्षण में जमीन में गîक्का खोदकर लकड़ियों से आग जलाकर उसके ऊपर लोहे के ड्रम रखकर कच्ची शराब तैयार किए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने तीन रबर की टयूूबों में भरी करीब 200 लीटर कच्ची शराब बरामद की।इसके अलावा मौके से दो लोहे के ड्रम, दो एल्युमिनियम पाइप, दो अधजली लकड़ियां और दो प्लास्टिक की बाल्टियां समेत शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। वहीं शराब तैयार करने के लिए रखा करीब 800 लीटर लहन पुलिस टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया।मामले में कोतवाली सितारगंज में मुकदमा अपराध संख्या 460/2026 के तहत धारा 60;1द्ध और 60;2द्ध आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।फरार आरोपियों की पहचान सोनू सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी कुशमोड़ा, सितारगंज, गुरमीत सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी कुशमोड़ा, सितारगंज और संजू सिंह पुत्र राम सिंह निवासी बसगर शक्तिफार्म, सितारगंज के रूप में हुई है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, उपनिरीक्षक जगदीश तिवारी, अपर उपनिरीक्षक कमलेश मेहरा, हेड कांस्टेबल मतलूब खान, हेड कांस्टेबल नवनीत कुमार और कांस्टेबल सचिन शामिल रहे।
