नानकसागर डेम पार गांव बिसोटा में पुलिस चौकी स्थापित,एसएसपी ने शुभारंभ किया
रुद्रपुर । मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी के ‘अपराध मुक्त एवं नशा मुक्त देवभूमि’ के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए नानकमत्ता के नानकसागर डैम पार बिसोटा गांव में नवीन पुलिस चौकी स्थापित कर दी गई है। जिसका शुभारंभ एसएसपी अजय गणपति ने धार्मिक अनुष्ठानों के बीच फीता काटकर किया। उन्होंने बताया नवीन पुलिस चौकी के माध्यम से सीमावर्ती मार्गों पर गश्त, चेकिंग एवं संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी को विस्तार मिलेगा। संवेदनशील एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस की स्थायी मौजूदगी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।इसी क्रम में कोतवाली नानकमत्ता के सीमावर्ती एवं संवेदनशील क्षेत्र नानकसागर डैम पार बिसोटा में नवीन पुलिस चौकी का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा नवीन चौकी के अस्तित्व में आने से सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस की स्थायी मौजूदगी बढ़ेगी तथा अपराध एवं नशा तस्करी के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई को और प्रभावी बनाया जा सकेगा। बिसोटा क्षेत्र की संवेदनशीलता एवं सीमावर्ती स्थिति को देखते हुए यहां नवीन पुलिस चौकी का निर्माण अपराधियों एवं नशा तस्करों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। एसएसपी ने बताया वर्ष 2026 में नानकमत्ता पुलिस द्वारा शस्त्र अधिनियम के तहत 13 अभियोग पंजीकृत कर 14 अभियुक्त गिरफ्रतार किए गए। अभियुक्तों के कब्जे से 13 अवैध तमंचे 315 बोर एवं 05 चाकू बरामद किए गए। आबकारी अधिनियम के तहत 38 अभियोगों में 42 अभियुक्त गिरफ्रतार किए गए तथा 1,218 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। एनडीपीएस एक्ट के तहत 30 मुकदमे दर्ज कर 42 नशा तस्करों को गिरफ्रतार किया गया।अभियुक्तों के कब्जे से 592.62 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।इसके साथ ही 03 व्यक्तियों के विरु( गुण्डा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई तथा स्मैक तस्करी में संलिप्त 03 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई।स्मैक तस्करी में संलिप्त 01 आदतन अपराधी के विरु( पीआईटी एनडीपीएस के तहत निरु( करने का प्रस्ताव भेजा गया है। वहीं 02 शातिर अपराधियों के विरु( गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई गतिमान है। उन्होंने बताया साइबर अपराधियों पर भी शिकंजा कसते हुए साइबर अपराध एवं म्यूल अकाउंट से संबंधित 17 अभियोग पंजीकृत कर 20 अभियुक्त गिरफ्रतार किए गए। एसएसपी अजय गणपति ने आमजन से अपील की कि अपने आसपास नशे के कारोबार, तस्करी अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। जनता के सहयोग से नशे के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने तथा ‘अपराध मुक्त एवं नशा मुक्त देवभूमि’ के संकल्प को साकार करने में पुलिस को और मजबूती मिलेगी।
