September 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किच्छा में कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

किच्छा। नगर पालिका परिषद किच्छा के अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह के मुख्य चुनाव कार्यालय का विधिवत शुभारंभ आज किया गया। कार्यालय का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर गदरपुर विधायक बाबा नारायण पाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक तिलक राज बेहड़ ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिस व्यक्ति को टिकट दिया गया है वह सर्वमान्य नहीं है, जबकि कांग्रेस ने सर्व धर्म समभाव का परिचय देते हुए सर्वमान्य चेहरे राजेश प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया है।बेहड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बड़ा दिल दिखाते हुए वैश्य समाज के नेता स्व. सुरेश अग्रवाल के पुत्र के समर्थन में अपना सिंबल वापस लेकर राजेश प्रताप सिंह को समर्थन दिया है और जीत का आह्वान किया है। यह कांग्रेस की एकजुटता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि वह चुनाव जीतने के बाद जनता के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें केवल आम जनता के सहयोग और आशीर्वाद की आवश्यकता है, विकास की जिम्मेदारी उनकी होगी।विधायक नारायण पाल ने भी जनता से कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।इस अवसर पर रईस अहमद, निशान शाही, गुरदास कालड़ा, नितिन शर्मा, रमेश तिवारी गूडडू, मोहन खेड़ा, दानिश मलिक, नगर अध्यक्ष बबलू चौधरी, ओमप्रकाश दुआ, दलेर सिंह, अशोक मित्रा, नारायण सिंह बिष्ट, सुमित्रा भुल्लर, गूडडूू तिवारी, गुलशन सिंधी, इम्तियाज मलिक, नजाकत खान, महिला नगर अध्यक्ष कलावती, शिबू सक्सेना, हंसपाल, एन.यू. खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *