September 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शिक्षिका हत्याकांड में पिता-पुत्रियों समेत तीन गिरफ्तार

काशीपुर। औद्योगिक आस्थान महुआखेड़ागंज क्षेत्र में युवती मेहविश की गोली लगने से हुई मौत के मामले में कोतवाली आईटीआई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12 बोर का अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपियों ने फर्श पर पड़े खून के निशान मिटाने का प्रयास किया और शव को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाकर घटनास्थल बदलने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, 10 सितंबर को महुआखेड़ागंज क्षेत्र में युवती मेहविश की गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले में मृतका के परिजन फईम हुसैन पुत्र स्व. फरियाद हुसैन निवासी महुआखेड़ागंज की तहरीर पर 11 सितंबर को कोतवाली आईटीआई में मुकदमा संख्या 286/26, धारा 103;1द्ध, 238 व 61;2द्ध बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति ने पुलिस को घटना के शीघ्र अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। 12 सितंबर को पुलिस टीम चौकी पैगा क्षेत्र में तलाश और विवेचनात्मक कार्रवाई में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अलीगंज रोड से पीपल गांव जाने वाले मार्ग पर राधास्वामी सत्संग के पास घेराबंदी की गई। पुलिस ने मौके से साजिद, सबीना और फिजा को गिरफ्तारकर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ और तलाशी के दौरान साजिद के
कब्जे से 12 बोर का अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ धारा 105/ 91;2द्ध, 238 बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *