August 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जिलाधिकारी रयाल ने जमरानी बांध और कैंचीधाम बाईपास के कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

नैनीताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला कार्यालय सभागार में जनपद की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और कार्यों में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश जारी किए। बैठक में जमरानी बांध परियोजना, सैनिटोरियम भवाली कैंचीधाम बाईपास, नैना देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण तथा अन्य प्रमुख निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। जमरानी बांध परियोजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने टनल निर्माण, पुनर्वास, भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण, गूलों और नहरों के सुधारीकरण, विद्युत लाइन बिछाने तथा अमृतपुर कैलाश द्वार से परियोजना स्थल तक सड़क निर्माण कार्यों की जानकारी ली। महाप्रबंधक महेश खरे ने बताया कि बांध के लिए 800 मीटर टनल निर्माण पूरा हो चुका है और शेष कार्य तेजी से चल रहा है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्रतिदिन लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने और परियोजना को जून 2029 तक हर हाल में पूर्ण करने को कहा। पुनर्वास और मुआवजा वितरण से जुड़े लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अपर जिलाधिकारी ;वित्त एवं राजस्वद्ध, उप जिलाधिकारी नैनीताल और परियोजना महाप्रबंधक की टीम गांवों में कैंप लगाकर तेजी से इन प्रकरणों को निपटाए। किच्छा में बांध प्रभावितों के लिए बन रही कॉलोनी के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा कर उन्हें गति देने को कहा गया। अमृतपुर कैलाश द्वार से परियोजना स्थल तक आठ किलोमीटर सड़क मार्ग के सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य पर भी चर्चा हुई। महाप्रबंधक ने अवगत कराया कि सड़क निर्माण के दौरान कुछ समय के लिए बड़े वाहनों का संचालन रोकना आवश्यक होगा। जिलाधिकारी ने कुमाऊं मंडल विकास निगम, उप जिलाधिकारी नैनीताल और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर स्थल निरीक्षण के निर्देश दिए और 15 दिनों के भीतर कार्य पूर्ण करने को कहा। 32 केवी विद्युत लाइन बिछाने के कार्य में उत्पन्न ग्रामीण विवाद के समाधान के लिए भी तत्काल वार्ता कर कार्य प्रारंभ करने को कहा गया। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली भवालीदृसैनिटोरियम से रातीघाट ;कैंचीधाम बाईपासद्ध सड़क परियोजना की समीक्षा में लोक निर्माण विभाग ने बताया कि कुल 18.02 किलोमीटर में से आठ किलोमीटर में डामरीकरण हो चुका है, जबकि शेष मार्ग में कटिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए 74 मीटर स्पान का मोटर पुल प्रस्तावित है, जिसकी डीपीआर शासन को भेज दी गई है। जिलाधिकारी ने पुल की स्वीकृति जल्द प्राप्त करने और शेष कार्यों में तेजी लाने को कहा। कैचीधाम मंदिर के निकट पार्किंग, पैदल पुल, पाथवे और ध्यान केंद्र जैसे कार्यों की समीक्षा में अधिशासी अभियंता ने बताया कि 40 करोड़ रुपये में से 45 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने सभी कार्य निर्धारित समय के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। नैना देवी मंदिर परिसर में मानस खंड मंदिर माला योजना के अंतर्गत किए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्यों में से 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण बताया गया। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर कहीं भी गîक्के या क्षतिग्रस्त सड़क की स्थिति बनने पर तुरंत सुधार सुनिश्चित करने को कहा। भवाली बाईपास मोटर पुल, सेनेटोरियम भीमताल बाईपास और पदमपुरीदृधानाचूली मार्ग की प्रगति पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी ;प्रशासनद्ध विवेक राय, महाप्रबंधक जमरानी बांध परियोजना महेश खरे, उप महाप्रबंधक ललित कुमार, अभय पंत, अधिशासी अभियंता रत्नेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *