September 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल : SBI ने ग्राहकों को किया सतर्क

नई दिल्ली: बैंक ग्राहकों के लिए सितंबर के आखिरी सप्ताह में अहम खबर है। 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। वहीं, 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल की वजह से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का प्रस्ताव बताया गया है। ऐसे में शनिवार और रविवार के अवकाश के साथ हड़ताल जुड़ने पर 26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिनों तक शाखाओं में नियमित कामकाज प्रभावित होने की संभावना है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि प्रस्तावित हड़ताल के दौरान बैंक आवश्यक बैंकिंग सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा। हालांकि, शाखाओं में कर्मचारियों की उपलब्धता प्रभावित होने की स्थिति में कुछ सेवाओं पर असर पड़ सकता है। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे बैंक शाखा से जुड़े जरूरी काम समय रहते निपटा लें। साथ ही ATM, UPI, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आमतौर पर शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहते हैं लेकिन इस बार रविवार 27 सितंबर 2026 को बैंक खुले रहेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *