छात्र संघ चुनाव के लिए प्रदेश भर के कालेजों में जोर शोर से हुए नामांकन
देहरादून/हल्द्वानी / रूद्रपुर/किच्छा (उद संवाददाता)। एमबी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद के लिए ABVP से बागी होकर चुनाव मैदान में उतरे आर्यन बेलवाल ने नामांकन के दिन शक्ति प्रदर्शन किया।आर्यन बेलवाल अपने समर्थकों के साथ नामांकन के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके समर्थन में बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे और समर्थकों ने नारेबाजी कर उत्साह का प्रदर्शन किया।नामांकन के दौरान जुटी भीड़ को आर्यन बेलवाल के समर्थकों ने छात्र राजनीति में अपनी ताकत के प्रदर्शन के तौर पर पेश किया। अध्यक्ष पद के चुनाव में उनके मैदान में उतरने से एमबी कॉलेज का मुकाबला और अधिक दिलचस्प हो गया है।अब सभी की नजरें नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की अंतिम तस्वीर और चुनाव प्रचार पर रहेंगी। छात्रसंघ चुनाव में विभिन्न संगठनों और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच मुकाबले को लेकर कॉलेज परिसर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
रूद्रपुर सरदार भगत सिंह राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए आज हुए नामांकन के दौरान छात्रसंघ के सभी 11 पदों के लिए दावेदारों ने शक्ति प्रदर्शन के साथ महाविद्यालय पहुंचकर अपने नामांकन पत्र दाखिल किये। महाविद्यालय के बाहर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रत्याशियों के समर्थक नारेबाजी व जयघोषों के साथ अपने प्रत्याशियों के चेस कार्ड न सिर्फ छात्र छात्रओं में वितरित कर रहे थे वरन सैकड़ों की संख्या में चेस कार्ड हवा में उछालते हुए देखे गये। जिससे महाविद्यालय के आसपास का सारा मुख्य मार्ग चेस कार्ड से पटा हुआ था। इसके अतिरिक्त सैकड़ों छात्र छात्रएं सभी से आगामी 29 सितम्बर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव में अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील भी करते दिखाई दिये। महाविद्यालय में आज अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष छात्र,सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, सांस्कृतिक सचिव, कला संकाय प्रतिनिधि, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किये जा रहे हैं। महाविद्यालय में प्रत्याशी के साथ केवल उसके प्रस्तावक को ही परिचय पत्र जांचने के बाद प्रवेश दिया जा रहा था।अध्यक्ष पद के लिए अभिषेक सिह, विपुल मंडल, गौरव कुशवाहा, उपाध्यक्ष पद के लिए विश्वजीत, उपाध्यक्ष छात्र पद के लिए हिमानी जोशी, ज्योति मित्र, सचिव पद के लिए गुरबाज सिंह, संयुक्त सचिव पद के लिए हर्षिता पाण्डे, कोषाध्यक्ष पद के लिए रिया गुप्ता, गंगा, सांस्कृतिक सचिव पद के लिए गौरव शर्मा, कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए नीरज, विज्ञान संकाय पद के लिए आशू सैनी, व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए करन कोली, विकास द्वारा समाचार लिखे जाने तक नामांकन कराये जा चुके थे। महाविद्यालय के प्राचार्य डा- अवधेश कुमार सिंह व मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा- सर्वजीत सिंह नामांकन प्रक्रिया पर पैनी नजर रखे रहे। वहीं पुलिस अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए निरीक्षण करते रहे। किच्छा- राजकीय महाविद्यालय किच्छा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के द्वितीय छात्रसंघ चुनाव को लेकर शुक्रवार, 25 सितंबर को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। महाविद्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई, जो दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगी। नामांकन को लेकर छात्र-छात्रओं में उत्साह देखा गया। शुक्रवार दोपहर तक अध्यक्ष पद के लिए आमिर पुत्र मुजीब द्वारा अपना नामांकन दािखल किया गया। वहीं अन्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है और निर्धारित समय तक कई अन्य प्रत्याशियों के नामांकन दािखल किए जाने की संभावना है। गौरतलब है कि गुरुवार को छात्रसंघ चुनाव के विभिन्न पदों के लिए कुल 19 नामांकन पत्रें की बिक्री हुई थी। इनमें आमिर, मोहम्मद फरहान, पायल गोस्वामी, हिमानी वर्मा, संगीता, शवा, माही, मोहम्मद समीर, आरती और अनीसा असवाल सहित अन्य छात्र-छात्रओं के नाम शामिल हैं। ये नाम गुरुवार को नामांकन पत्र खरीदने वाले विद्यार्थियों के हैं, जबकि आज नामांकन दािखल होने के बाद ही प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होगी। महाविद्यालय में छात्रसंघ के कुल नौ पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया कराई जा रही है। नामांकन पत्रें की बिक्री के दौरान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष (छात्र), सचिव, कोषाध्यक्ष, संकाय प्रतिनिधि, सांस्कृतिक सचिव, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सहित विभिन्न पदों के लिए विद्यार्थियों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ- राजीव रतन के निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है। प्राचार्य ने चुनाव में भाग लेने वाले सभी प्रत्याशियों एवं छात्र-छात्रओं से लिंगदोह समिति की सिफारिशों का पालन करने तथा महाविद्यालय परिसर में अनुशासन एवं शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की है। छात्रसंघ चुनाव प्रभारी डॉ- राजेश कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया निर्धारित समय तक चलेगी। इसके बाद शनिवार को नामांकन पत्रें की जांच यानी स्क्रूटनी की जाएगी। इसी दिन प्रत्याशियों को नाम वापसी का अवसर भी दिया जाएगा। नामांकन पत्रें की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर महाविद्यालय परिसर में चस्पा की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए महाविद्यालय प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रशासन ने विद्यार्थियों से चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार के हुड़दंग या अनुशासनहीनता से बचने की अपील की है। शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को होने वाली जांच और नाम वापसी के पश्चात चुनाव मैदान में वास्तविक रूप से कितने प्रत्याशी रहेंगे, इसकी तस्वीर साफ हो जाएगी।


