November 6, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को दिया लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान

देहरादून। उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, संगीत और कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली दो बड़ी हस्तियों को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान के लिए चुना गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2024 के लिए प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया । वहीं, वर्ष 2025 के लिए अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान प्रदान किया ।गढ़वाली लोकगीतों को नई पहचान दिलाने वाले नरेंद्र सिंह नेगी ने दशकों तक अपने गीतों के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं, सामाजिक सरोकारों और जनभावनाओं को आवाज दी है। उनके गीत उत्तराखंड की लोकसंस्कृति की पहचान बन चुके हैं।वहीं, अभिनेता हेमंत पांडे ने अभिनय के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने हिंदी सिनेमा और टेलीविजन में अपने अभिनय से दर्शकों के बीच खास लोकप्रियता हासिल की है। दोनों कलाकारों को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान के लिए चुना जाना उत्तराखंड की कला और संस्कृति के लिए गौरव का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *