September 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भारी बारिश ने लोगों की बढ़ाई परेशानियां,जगह जगह जल भराव

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। शुक्रवार की सायं से हो रही बरसात नेे लोगों को की परेशानियां बढ़ा दी हैं।े नगर व निकटवर्ती अनेक ग्रामीण क्षेत्रें में जगह जगह जल भराव हो जाने से लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। नगर की अनेक आवासीय कालोनियों व बाजार क्षेत्र में अनेक स्थानों पर बरसात के पानी से जलभराव हो जाने से लोगों को मार्गों पर पैदल चलना मुश्किल हो गया है। जिला मुख्यालय के प्रमुख मार्गों की हालत काफी चिंताजनक बन गई है। जहां इन्द्रा चौक से डीडी चौक तक सड़क चौड़ीकरण के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई तो कर दी गई परंतु उसे उसी हालत में छोड़ दिया गया। अब बरसात का पानी सड़क के किनारे गहरे गड्ढे में काफी मात्र में एकत्रित हो गया है। जिससे हर पल दुर्घटना का भय बना हुआ है। वहीं काशीपुर बाईपास मार्ग पर भी निर्माण कार्य होने के कारण बरसात के पानी के साथ नालियों में जमा कूड़ा बाहर निकलकर सड़कों पर बह रहा है। डीडी चौक, अग्रसेन चौक, गाबा चौक, इंडेन गैस एजेन्सी परिसर, मेडिसिटी हॉस्पीटल चौक, गंगापुर रोड़ आदि स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। इधर कल शुक्रवार की शाम से लगातार हो रही बरसात के कारण कल्याणी नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। नदी किनारे बसी बस्तियों में कल्याणी नदी का पानी प्रवेश करने लगा है जिससे यहां के निवासियों के समक्ष दहशत का माहौल बनने लगा है।

भारी बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से राहत
गदरपुर। शनिवार को हुई भारी बारिश ने क्षेत्र के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे देर रात से हुई तेज बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने लोगों को पिछले कई दिनों से जारी गर्मी और उमस से राहत पहुंचाई।मौसम में आए इस बदलाव को ठंड की दस्तक के रूप में देखा जा रहा है। शनिवार को गदरपुर का बाजार भी साप्ताहिक अवकाश के चलते बंद रहा। ऐसे में लगातार हो रही बारिश के बीच व्यापारियों ने भी घर में रहकर आराम किया और मौसम का आनंद उठाया। कई परिवारों में बारिश के बीच चाय और पकौड़ों का दौर चलता रहा। बाहर बारिश और घर में गर्म चाय-पकौड़ों के साथ लोगों ने सुहाने मौसम का जमकर लुत्फ लिया।बाजार बंद होने और बारिश के चलते मुख्य बाजार समेत आसपास के क्षेत्रें में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। आम दिनों की अपेक्षा सड़कों पर भी आवाजाही कम दिखाई दी। बारिश के कारण कई स्थानों पर पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि लंबे समय से गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए शनिवार की बारिश राहत लेकर आई। अचानक बदले मौसम ने गर्मी से निजात दिलाने के साथ ही आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के संकेत भी दे दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *