हरीश रावत ने दी “रजत जयंती” की शुभकामनायें : यह हमारे लिए बड़ी आकांक्षाओं, उम्मीदों का दिन
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस “रजत जयंती” की शुभकामनायें दी है। उन्होंने कहा कि आज 9 नवंबर है। हम समस्त उत्तराखण्ड वासियों के जीवन में एक अत्यधिक महत्वपूर्ण दिन यह वह दिन है, जब हम राज्य के रूप में अस्तित्व में आए। लम्बे संघर्ष जिस संघर्ष में हमने बहुत सारे अपनों को खोया, बहुत सारे घाव लगे, बहुत सारी चुनौतियां सामने आई, मगर लोग अडिग रहें अनंतोगत्वा देश में एक सहमति बनी कि अब उत्तराखंड राज्य बनना चाहिए। इसलिए यह दिन हमारे लिए बड़ी आकांक्षाओं, उम्मीदों का दिन भी है, एक ऐसे संकल्प का दिन है जिस दिन हम अपने उन भाई-बहनों जिनके पास साधन और सामर्थ्य नहीं है उनको भी राज्य की विकास की मुख्यधारा में लाये। आज के दिन हमको संकल्प लेना है कि करोड़ों भारतवासियों जिन्होंने हमारे अस्तित्व में आने की कल्पना कर और उस कल्पना को मदद देने का काम किया,………..!! मैं आप सब भाई-बहनों को उत्तराखंड की “रजत जयंती” के इस अवसर पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं व बधाई देता हूँ। हम सब समान रूप से इस राज्य को आगे बढ़ाने लिए कर्तव्यनिष्ठ नागरिक के तौर पर काम करते रहें उसके लिए आप सबका आवाह्न करता हूँ।
