February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएम धामी ने आपदा प्रभावितों के साथ बैठकर किया भोजन : माताओं-बहनों की भावनाओं ने किया भावविभोर

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकपर्व इगास (बूढ़ी दिवाली) के पावन अवसर पर शनिवार को रुद्रप्रयाग का दौरा किया और आपदा प्रभावित परिवारों के साथ समय बिताकर उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री को प्रभावित परिवारों की भावनाओं ने भी भावविभोर कर दिया। सीएम धामी ने आपदा प्रभावितों से बातचीत के दौरान कहा आपका दर्द मेरा अपना है। सरकार हर कदम पर आपके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रें में चल रहे राहत और पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को सभी कार्यों को शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने माताओं-बहनों से मिलकर उन्हें फल और उपहार भेंट किए और उनके साथ बैठकर भोजन भी किया। उन्होंने कहा कि यह पल उनके जीवन के अत्यंत भावुक और हृदयस्पर्शी अनुभवों में से एक है। सीएम ने आगे कहा एक पुत्र की भाँति माताओं से मिले आशीर्वाद और बहनों के अटूट विश्वास ने मुझे देवभूमि उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए नई ऊर्जा से भर दिया है। मैं सभी माताओं-बहनों को विश्वास दिलाता हूँ कि आपका दुख मेरा अपना दुख है और आपके जीवन में मुस्कान लाना मेरा सर्वाेच्च ध्येय है। सीएम ने राज्य के प्रति अपने समर्पण को भी साझा करते हुए कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और अपनापन ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है, जो उन्हें हर पल उत्तराखंड और इसके जन-जन की सेवा के लिए प्रेरित करता है। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने न केवल आपदा प्रभावितों से मिलकर उनका मनोबल बढ़ाया, बल्कि अधिकारियों को निर्देश देकर यह सुनिश्चित किया कि राज्य में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य समयबद्ध और प्रभावी तरीके से संपन्न हों।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *