February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दिनेशपुर थाने में तैनात पुलिस कर्मी की संदिग्ध मौत

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। दिनेशपुर थाने में तैनात पुलिस कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई और मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार मूल रूप से पिथौरागढ़ निवासी 42 वर्षीय दिलीप टम्टा दिनेशपुर थाने में तैनात थे। बीती शाम ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबियत बिगड़ गयी। सहकर्मी तुरंत उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर मौत के कारणों का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम हाउस में पुलिस महकमे के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद होकर घटना की जानकारी ली और शोक संवेदना प्रकट की। पुलिस सूत्रें के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और जांच जारी है। फिल्हाल मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *