रूद्रपुर महाविद्यालय में छात्र संघ के चुनाव के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ मतदान
रूद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को छात्र संघ के चुनाव के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ। इस दौरान कालेज गेट पर महाविद्यालय प्रवेश करने वाले सभी छात्र छात्रओं की सघन चौकिंग की गई तो वहीं उनके परिचय पत्रें की भी जांच की गई। मतदान प्रातः 9 बजे से प्रारम्भ होकर दोपहर 2 बजे तक चला। जिसमें हजारों विद्यार्थियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। महाविद्यालय के बाहर सभी पदों के प्रत्याशियों के समर्थक चुनाव प्रचार करते दिखाई दिये तो महाविद्यालय परिसर में सभी प्रत्याशी मतदान करने आते छात्र छात्रओं के हाथ जोड़कर व पैर छूकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते दिखाई दिये। इस दौरान एक छात्र को पुलिस ने कालेज गेट पर चौकिंग करते फर्जी मतदान करनेे जाते पकड़ लिया लेकिन वह पुलिस की चंगुल से बचकर भागने में कामयाब हो गया। मतदान के दौरान पुलिस अधिकारी महाविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। मतदान के बाद आज मतगणना कर देर सायं चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी जायेगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो- सर्वजीत सिंह व सहायक चुनाव अधिकारी डा- आशा राणा तथा डा- प्रदीप कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद पर नागेन्द्र गंगवार व रजत सिंह बिष्ट के मध्य, उपाध्यक्ष छात्र पद पर चेतन भट्ट व मो. नाजिश के मध्य, उपाध्यक्ष छात्र पद पर गायत्री टम्टा व सोनिया मण्डल के मध्य, सचिव पद पर जसवंत सिंह व नक्श देव सिंह के मध्य, संयुक्त सचिव पद पर आदित्य शर्मा, कृष्णा मिस्त्री, मोहन कोली व राघवेन्द्र प्रताप सिंह के मध्य, कोषाध्यक्ष पद पर अभिषेक राय, आवेश पाल व प्रदीप कुमार के मध्य, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर मो- अरबाज व मोहित चन्द्र भट्ट केे मध्य, सांस्कृतिक सचिव पद पर आकांक्षा चौधरी व जीवन चन्द्र भट्ट के मध्य, कला संकाय प्रतिनिधि पद पर अंशु कुमारी, पूजा कुड़ाई व सुनील के मध्य, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर कोमल दांगी व धीरज जोशी के मध्य तथा वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर दक्ष कालरा व अंश सागर के मध्य चुनाव कराया गया।उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में कुल 8551 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। जिनमें अधिकांश को परिचय पत्र वितरित कर दिये गये हैं। आज भी कालेज गेट पर परिचय पत्र बनाये गये। कालेज में मतदान के दौरान एसपी क्राईम निहारिका तोमर, सीओ प्रशांत कुमार, कोतवाल मनोज रतूड़ी सहित तमाम पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दियाा निर्देश देते रहे। अब सभी प्रत्याशियों की नजरें सायंकाल घोषित होने वाले चुनाव परिणाम की ओर लगी हुई हैं।


