February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पूरे जनपद में चलाया जा रहा डोर टू डोर सत्यापन अभियान,908 मकान मालिकों का चालान

डोर टू डोर जाकर पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, लोगों से वसूला 90 लाख से ज्यादा जुर्माना
देहरादून ।  देहरादून पुलिस ने आज सुबह होते ही शहर से लेकर देहात तक सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 90 लाख से ज्यादा लोगों से जुर्माना वसूला। इसके साथ ही 315 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर जानकारी ली। बता दें किरायेदारों का सत्यापन न कराने वालों 900 से अधिक मकान मालिकों के पुलिस ने चालान किए। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह के निर्देशों पर आज सुबह देहरादून पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में जनपद पुलिस की अलग- अलग टीमों द्वारा पीएसी को साथ लेकर थाना क्षेत्रों में रहने वाले किरायेदारों, बाहरी जनपदों से कार्य करने के लिए आने वाले लोगों, रेहडी, ठेली वालों, स्क्रैप डीलर और कबाड़ियों का सत्यापन किया।लगभग पांच घंटे तक चले सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा डोर टू डोर जाकर कुल 5871 लोगों के सत्यापन की कार्रवाई करते हुए उनकी व्यक्तिगत जानकारी एकत्रित की। इसके अलावा किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 908 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 90 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया।
सत्यापन अभियान के दौरान मौके पर कोई वैध दस्तावेज ना दिखा पाने पर 315 संदिग्ध व्यक्तियों को संबंधित थानों में लाकर उनसे पूछताछ की गई। इसके साथ ही 151 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान कर 41 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला।सत्यापन अभियान को लेकर एसएसपी देहरादून ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पूरे जनपद में बाहरी व्यक्तियों को चिन्हित करने के लिये लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *