Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

थल सेना अध्यक्ष ने सपरिवार बाबा केदार और बद्रीनाथ के किये दर्शन

देहरादून/रूद्रप्रयाग(उद संवाददाता)। थल सेनाध्यक्ष मनोज पांडे रविवार को सपरिवार भगवान बदरीविशाल और बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। थलसेना अध्यक्ष ने यात्रियों के बीच ही दर्शन किए। इस दौरान किसी भी तरह यात्रियों को दर्शन करने से नहीं रोका गया। थल सेनाध्यक्ष रविवार प्रातः साढ़े आठ बजे भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे। जहां बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह और कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने उनकी अगवानी की। दर्शन पूजा-अर्चना के बाद पूर्वार् साढ़े दस बजे थल सेना प्रमुख केदारनाथ से बदरीनाथ धाम पहुंचे। परिवार के साथ उन्होंने यहां बदरीनाथ मंदिर में दर्शन और विशेष पूजा की। इसके पश्चात थल सेना प्रमुख बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी से मिले। उन्होंने भगवान बदरीविशाल का प्रसाद गृहण किया। इससे पहले बदरी नाथ-केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *