Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अनियंत्रित हाइड्रा से कुचलकर मासूम की मौत, युवती घायल

काशीपुर(उद संवाददाता)। कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र में सुबह सवेरे अनियंत्रित हाइड्रा की चपेट में आकर बाइक सवार एक मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के घटते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर वह भी तत्काल मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी चालक वहां से हाइड्रा छोड़कर फरार हो गया। घटना के वक्त मृतक मासूम अपनी रिश्ते की बुआ के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मार्केट से घर लौट रहा था। रोड एक्सीडेंट की घटना में मृतक की बुआ को भी गंभीर चोटें आई है जिसे राजकीय चिकित्सालय से उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक बच्चे के शव का पोस्ट मार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के मुताबिक गांधी आश्रम कुंडेश्वरी निवासी शुभम थापा का 8 वर्षीय पुत्र तनिष्क आज सुबह लगभग 9ः30 बजे रिश्ते की बुआ स्वाति के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मार्केट से वापस घर की ओर लौट रहा था इसी दौरान लगभग 9ः30 बजे सुबह पच्चावाला के करीब अनियंत्रित हाइड्रा के चालक ने तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाकर मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर मारते हुए बाइक पर पीछे सवार बच्चे को मौत की नींद सुला दिया। एक्सीडेंट की इस घटना में बाइक चालक स्वाति को भी गंभीर चोटे आई। एक्सीडेंट की इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लावारिस हालत में खड़े हाइड्रा को कब्जे में लेते हुए घायल युवती को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय भिजवाया जहां से उसे इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हृदय विधायक घटना को लेकर मृतक परिवार में शोक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *