29 ट्रेकर्स को हेलिकॉप्टर से निकाला: मुख्यमंत्री ने ली राहत एवं बचाव अभियान की जानकारी
उत्तरकाशी (उद संवाददाता)। कालिंदी ट्रेक स्थित ओडिन कॉल क्षेत्र में फंसे 29 ट्रेकर्स का रेस्क्यू अभियान सोमवार को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। सभी ट्रेकर्स को हेलिकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित निकालकर हर्षिल पहुंचाया गया। रेस्क्यू के बाद उन्हें आर्मी बेस हर्षिल स्थित चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय टीम ने सभी की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच शुरू कर दी। शासन से समन्वय के बाद सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। एसडीआरएफ कंट्रोल रूम से अभियान की लगातार निगरानी की गई और रेस्क्यू टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मौसम खुलने के बाद अभियान में तेजी आई और हेलिकॉप्टर की मदद से ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया। जिले के विभिन्न उच्च हिमालयी क्षेत्रें में खराब मौसम और बर्फबारी के कारण फंसे 136 पर्वतारोहियों और ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए सोमवार सुबह छह बजे से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। अभियान में एसडीआरएफ, जिला पुलिस, भारतीय सेना, स्थानीय प्रशासन और यूसीएडीए की टीमें संयुक्त रूप से जुटी हैं। सोमवार को दोपहर तक 29 पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकाला जा चुका था। रेस्क्यू किए गए ट्रेकर्स को हर्षिल हेलीपैड पहुंचाए जाने के बाद आर्मी बेस स्थित चिकित्सालय में ले जाया गया। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य भी रेस्क्यू अभियान की समीक्षा करने और धरातल पर स्थिति का जायजा लेने हर्षिल पहुंचे। एसडीएम शालिनी नेगी ने बताया कि पर्वतारोहियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर हर्षिल हेलीपैड पहुंचा दिया गया है। बताया गया कि मौसम में अचानक बदलाव और बर्फबारी के कारण उच्च हिमालयी क्षेत्रें में करीब 136 पर्वतारोही और ट्रेकर्स के फंसे होने की सूचना मिली थी। इनमें हाई अल्टीटड्ढूड एक्सपीडिशन के अंतर्गत 89 सदस्य, हाई अल्टीटड्ढूड ट्रेकिंग श्रेणी के कालिंदी पास बेस कैंप में 18 तथा ओडिन कॉल पास बेस कैंप में 29 सदस्य शामिल हैं। रविवार को रेस्क्यू अभियान के लिए हेलिकॉप्टर पहुंचने के बाद जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के साथ बैठक की थी। उन्होंने बर्फबारी के बाद ट्रैकिंग और पर्वतारोहण के लिए उच्च हिमालयी क्षेत्रें में गए ट्रेकर्स और पोर्टरों की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। प्रशासन की ओर से शेष पर्वतारोहियों और ट्रेकर्स को भी सुरक्षित निकालने के लिए अभियान जारी रखा गया है।
जिलाधिकारी उत्तरकाशी, श्री प्रशान्त आर्य एवं पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा हर्षिल हेलीपैड पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन का मौके पर जायजा लिया गया। उन्होंने रेस्क्यू अभियान में जुटी पुलिस, प्रशासन, सेना, वायुसेना, SDRF, NDRF एवं आपदा प्रबंधन की संयुक्त टीमों से बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। ट्रैकर्स की वर्तमान लोकेशन, मौसम की स्थिति तथा हवाई एवं पैदल रेस्क्यू मार्गों की स्थिति के संबंध में जानकारी लेते हुए अधिकारियों एवं रेस्क्यू टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।रेस्क्यू टीमों द्वारा गंगोत्री के उच्च हिमालयी एवं बर्फबारी प्रभावित ऑडेन कोल (Auden’s Col) क्षेत्र से फंसे सभी 29 ट्रैकर्स का सफलतापूर्वक हेली रेस्क्यू किया जा चुका है। हर्षिल हेलीपैड पहुंचने पर सभी रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण उपलब्ध कराया गया। इसके उपरांत सभी को सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। वहीं कालिंदी पास क्षेत्र से अब तक 09 ट्रैकर्स को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है। शेष ट्रैकर्स को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हेली रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। दुर्गम एवं बर्फबारी प्रभावित क्षेत्र होने के कारण रेस्क्यू टीमों द्वारा मौसम एवं परिस्थितियों का लगातार आकलन करते हुए बचाव अभियान संचालित किया जा रहा है।




