September 16, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अपराधों पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश, 11 पुलिसकर्मी सम्मानित

रुद्रपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर जनपद की कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना, चौकी और शाखा प्रभारियों को अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा पुलिस मुख्यालय स्तर से संचालित अभियानों का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अगस्त माह में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 11 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गोष्ठी से पूर्व एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सैनिक सम्मेलन लिया। उन्होंने उनकी विभागीय, व्यक्तिगत एवं पारिवारिक समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। अपराध समीक्षा के दौरान एसएसपी ने सभी थानों में दर्ज अपराधों, आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई, अपराधों के निस्तारण और लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी विवेचकों को लंबित विवेचनाओं का समयब( और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारियों को विवेचकों की व्यक्तिगत जवाबदेही तय करने तथा समय समय पर विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा करने को कहा गया। उन्होंने डायल 112 पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर तत्काल प्रतिक्रिया सुनिश्चित करते हुए रिस्पॉन्स टाइम को न्यूनतम रखने के निर्देश दिए। बीट अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहने और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के साथ महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया। बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों का शत प्रतिशत सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए गए। बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया। उन्होंने एमआरएम और जीआरएम पोर्टल की जानकारी देते हुए इनके अधिकाधिक प्रचार प्रसार के निर्देश दिए। थाना प्रभारियों को स्कूल, कॉलेज और आम जनता के बीच साइबर ठगी तथा अन्य अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया। एसएसपी ने हिस्ट्रीशीटरों की लगातार निगरानी करने और सक्रिय अपराधियों को चिर्ििंत कर उनके विरु( वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी तथा बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया। पुलिस मुख्यालय के आदेश निर्देशों और वर्तमान में संचालित अभियानों का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कुमाऊं परिक्षेत्र स्तर से कानून व्यवस्था और सुरक्षा के संबंध में जारी दैनिक कार्यों और बिंदुओं पर भी प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया। जेएमआईएस, क्रिमैक, सीईआईआर और नेटग्रिड जैसे पोर्टलों का अधिकतम उपयोग कर सूचनाओं के बेहतर समन्वय और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया की लगातार निगरानी करते हुए भ्रामक, आपत्तिजनक और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली पोस्टों पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने को कहा गया। वर्तमान में संचालित ऑपरेशन प्रहार और ऑपरेशन लगाम के तहत थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने के साथ अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में शामिल आरोपितों के बैकवर्ड और फारवर्ड लिंकेज की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए। ऐसे आरोपितों के विरु( गुंडा, गैंगस्टर और पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करने तथा आवश्यकतानुसार हिस्ट्रीशीट खोलने को कहा गया। एसएसपी ने गैर जमानती और जमानती वारंटों की शत प्रतिशत तामील, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण तथा विवेचनाओं को समयब( पूरा करने के निर्देश दिए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए वाहन चेकिंग और ई चालान की कार्रवाई बढ़ाने को कहा गया। मानसून सीजन को देखते हुए सभी थाना और चौकी प्रभारियों को आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए गए। किसी भी आपदा संबंधी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने और इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को देने को कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *