किच्छा में कल 8 बजे से शुरू होगी मतगणना: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मतगणना की संशोधित सूचना जारी
रुद्रपुर। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका परिषद के चुनाव की मतगणना को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की ओर से 5 अक्टूबर 2026 को जारी संशोधित सूचना के अनुसार दोनों नगर पालिकाओं की मतगणना 7 अक्टूबर 2026 को कराई जाएगी। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होकर कार्य समाप्ति तक चलेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी आदेश में किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका परिषद के अध्यक्षों तथा सदस्यों के सामान्य निर्वाचन-2026 की मतगणना के लिए संशोधित समय-सारणी जारी की गई है। आदेश में कहा गया है कि संबंधित निर्वाचन अधिकारी तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी संशोधित कार्यक्रम का अपने-अपने निकाय क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे। साथ ही कार्यक्रम की प्रतियां संबंधित कार्यालयों और नगर निकायों के सूचना पट्टð पर भी प्रदर्शित की जाएंगी। यह संशोधित कार्यक्रम सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में जारी किया गया है। किच्छा निवासी अलीना मलिक की ओर से मतगणना को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट में याचिका दािखल की गई थी। हाईकोर्ट ने 30 सितंबर 2026 को मतगणना तीन सप्ताह के उपरांत कराने का आदेश दिया था। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट में अलीना मलिक बनाम स्टेट ऑफ उत्तराखंड एंड अदर्स मामले में सुनवाई के बाद 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट के 30 सितंबर के आदेश पर रोक लगाते हुए किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका के चुनाव की मतगणना कराने और परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए गए। दोनों निकायों में 22 सितंबर को मतदान हो चुका था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब जिला निर्वाचन अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से संशोधित मतगणना कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत 7 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना कार्य समाप्त होने तक जारी रहेगी। दोनों निकायों के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की निगाहें अब मतगणना पर टिकी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की ओर से जारी सूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर और असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर संशोधित कार्यक्रम को संबंधित निकाय क्षेत्र में प्रचारित करेंगे। इसके अलावा संबंधित कार्यालयों और नगर निकायों के सूचना पट्टð पर भी इसकी प्रतियां चस्पा की जाएंगी। मतगणना की तारीख और समय तय होने के साथ ही किच्छा और सिरौलीकलां निकाय चुनाव को लेकर लंबे समय से बनी अनिश्चितता अब समाप्त हो गई है। 7 अक्टूबर को मतगणना के बाद दोनों नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद सहित सभी वार्डों के चुनाव परिणाम सामने आएंगे।


