Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कमिश्नर और आईजी भी रहे सतर्क, कैंची धाम में मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

नैनीताल। बाबा नीब करौरी महाराज के स्थापना दिवस पर कैंची धाम में उमड़े श्रद्धालुओं के विशाल जनसैलाब के बीच कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत तथा आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती दिनभर मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। दोनों अधिकारियों ने विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर यातायात, पार्किंग, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त दीपक रावत ने भवाली सैनिटोरियम बाईपास, भीमताल-खुटानी पार्किंग क्षेत्र तथा शटल सेवा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की। कैंची धाम में चल रहे दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन लगातार सतर्क नजर आया। भीड़ नियंत्रण, पार्किंग संचालन, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग की गई। अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बनाए रखते हुए व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखा।इस दौरान आयुक्त ने कैंची धाम मंदिर परिसर स्थित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र की लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आईजी निवेदिता कुकरेती ने भी पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है और पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ डड्ढूटी पर तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *