Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देहरादून पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन : भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को किया गिरफ्तार

वायरल ऑडियो में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम पर लगाए गए आरोपों को लेकर दर्ज किया गया था मुकदमा
देहरादून। अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़ी मामले में देहरादून पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। देहरादून पुलिस ने ऑडियो प्रकरण मामले में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए पूर्व विधायक सुरेश राठौर को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। राठौर की जमानत प्रार्थनापत्र भी नामंजूर कर दी गई है। पुलिस ने जांच में एक्सटॉरशन की धारा बढ़ाई है। बता दें सुरेश राठौर की गिरफ्तारी उस मुकदमे में हुई है जो अंकिता भंडारी हत्याकांड के संदर्भ में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम पर लगाए गए आरोपों को लेकर डालनवाला थाने में दर्ज किया गया था। बताया जा रहा है दून पुलिस लंबे समय से राठौर की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। बीती रात मौका मिलते ही पुलिस ने पूर्व विधायक को हरिद्वार के बुग्गावाला क्षेत्र से उठा लिया। जिसके बाद उन्हें 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। बताते चलें उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर सुरेश राठौर के साथ बातचीत का ऑडियो जारी किया था। जिसमें वे प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम पर टिप्पणी करते हुए सुनाई दे रहे थे। दिलचस्प बात यह है कि गिरफ्तारी से कुछ ही दिन पहले हाईकोर्ट ने सुरेश राठौर को बड़ी राहत दी थी। उनके खिलाफ दर्ज चार मुकदमों में से दो को कोर्ट ने रद्द कर दिया था। बाकी के दो मुकदमे कोर्ट ने बरकरार रखे। बताया जा रहा है उन्हीं में से एक मामले में रविवार को पूर्व विधायक को अरेस्ट किया है। कुछ माह पूर्व सुरेश राठौर की कथित पत्नी एवं अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज ऑडियो जारी किया था। जिसमें सुरेश राठौर ने अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वीआईपी के साथ ही कई राज खोलने का दावा किया था। हांलाकि ऑडियो कांड की जांच के लिए सरकार हरकत में आयी और मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गई है। उर्मिला ने दावा किया है कि उसने अपना मोबाईल पुलिस को सौंप दिया है अब एसआईटी पूरे प्रकरण का खुलासा करेगी। हांलाकि काफी समय बीतने के बाद भी अब तक कोई एंजेंसी किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंचे है। ऐसे में जांच को लेकर भी सवाल उठने लगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *