बिजटी पुल की एप्रोच सड़क बही
सितारगंज- लगातार हो रही बरसात से कैलाश नदी का जलस्तर बढ़ गया। जिससे भू कटाव होकर बिजटी पुल की एप्रोच सड़क बह गई। इस वजह से कई घंटे उत्तराखंड उत्तर प्रदेश का संपर्क मार्ग टूट गया। देर रात लोक निर्माण विभाग ने छोटे वाहनों के आवागमन के लिए अस्थाई प्रबंध किए। लगातार हो रही बरसात के कारण बिजटी पुल की एप्रोच सड़क पानी में बह गई। मंगलवार की देर शाम सड़क बहने से उत्तराखंड और पीलीभीत मझोला मार्ग का संपर्क टूट गया। सड़क बहने की सूचना मिलने पर ओबीसी आयोग के सदस्य हरजिंदर सिंह खालसा ने इसकी सूचना लोक निर्माण विभाग को दी। उन्होंने बताया कि अप्रोच सड़क लगभग 70 फीसदी पानी में बह गई थी। जिस वजह से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया था। लोक निर्माण विभाग को सूचना देने के बाद देर रात अफरोज सड़क को छोटे वाहनों के लिए अस्थाई रूप से ठीक किया हैं। उसके बावजूद पुल को लगातार खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि कैलाश नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण किसानों की जमीन भी बंजर हो रही हैं।
