फांसी से लटका मिला युवक का गला शव
रुद्रपुर (उद संवाददाता)। ट्रांजिट कैम्प कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फुलसुंगा में परिवार सहित किरायेदार के रूप में रहने वाले एक व्यक्ति का शव कमरे में गली अवस्था में फांसी पर लटका पाया गया। उसकी पत्नी बच्चों के साथ रक्षाबंधन पर्व पर अपने मायके गई हुई है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव फांसी से उतार कर कब्जे में लेकर मौजूद लोगों से मामले की जानकारी ली। बताया जाता है कि मकान स्वामी गुड्डू ने पुलिस को सूचना दी कि उसके किरायेदार ने रात में फांसी लगा ली हैं। सूचना मिलने पर उप निरीक्षक जितेन्द्र खत्री, उप निरीक्षक पूनम रावत पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां एक व्यक्ति पखे पर फंदे से लटका मिला मौके पर मृतक का भाई धमेन्द्र कश्यप बहन ममता व मकान मालिक गुड्डू व अन्य लोग मौजूद थे। जिन्होंने मृतक का नाम 35 वर्षीय जितेन्द्र कश्यप पुत्र होरी लाल निवासी तिलहर थाना तिलहर जिला शाहजहांपुर हाल निवासी फुलसुंगा ट्रांजिट कैम्प बताया। मृतक के शव को पंखे से नीचे उतारा गया तो शरीर मे कोई चोट के निशान नहीं पाये गये। शव से आ रही तीखी दुर्गंध से आशंका जताई जा रही है कि मृतक द्वारा करीब 02-03 दिन पूर्व फांसी लगाई गई है। मृतक के कमरे व आसपास पुलिस टीम व फॉरेंसिक टीम यूनिट द्वारा बारीकी से निरीक्षण किया गया कोई सुसाईड नोट बरामद नहीं हुआ व ना ही कोई साक्ष्य प्राप्त हुये। परिजनों ने बताया मृतक करीब 03 वर्ष से यहां पर किराये मे अपने पत्नी व वच्चो के साथ निवास कर रहा था। मृतक की पत्नी व वच्चे रक्षावन्धन पर मायके गये हुये थे। भाई व वहन अलग रहते हैं। कमरे से तीखी दुर्गंध आने पर जब मकान मालिक गुîóू के पुत्र द्वारा दरवाजा खोला तो जितेन्द्र पंखे पर लटका मिला। पुलिम द्वारा शव का पंचायत नामा कर पोस्टमार्टम हाऊस भिजवाया। घटना की जानकारी मृतक की पत्नी को दे दी गई है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से सनसनी
किच्छा । बुधवार को तीसरी मिल के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान बुधना पुत्र बंधन मिस्त्री, निवासी पीको राजपुरा, गडरियाबाग, थाना किच्छा, जिला ऊधम सिंह नगर, उम्र करीब 45 वर्ष के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि तीसरी मिल के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर मृत अवस्था में मिला। उसके सिर पर ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर चोट के निशान थे, जबकि बाएं हाथ और बाएं पैर पर भी रगड़ के निशान पाए गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से मृतक की शिनाख्त की गई। कुछ ही देर बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने शव की पहचान बुधना के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है, हालांकि वह रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। रेलवे पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मौके पर फिलहाल शांति व्यवस्था बनी हुई है।
