जनता इंटर कॉलेज का ‘नमाज पास’ वायरल
रुद्रपुर। शहर के प्रतिष्ठित जनता इंटर कॉलेज का एक कथित नमाज पास सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल पास में कक्षा 8 के एक छात्र को नमाज पास जारी किया गया है। पास पर कक्षा अध्यापक और प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर के साथ विद्यालय की मुहर भी अंकित दिखाई दे रही है। विद्यालयों में सामान्यतः स्वास्थ्य संबंधी कारणों, पारिवारिक आवश्यकता अथवा अन्य आकस्मिक परिस्थितियों में छात्रें को हाफ डे अथवा अवकाश दिए जाने की व्यवस्था होती है। हालांकि धार्मिक कारणों से नियमित रूप से इस प्रकार की अनुमति दिए जाने का कोई स्पष्ट प्रावधान है या नहीं, यह जांच का विषय बना हुआ है। वायरल हो रहे इस पास की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से भी इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उल्लेखनीय है कि जनता इंटर कॉलेज पहले से ही कॉलेज परिसर से सटी सरकारी भूमि को लेकर चल रहे विवाद के कारण सुिखर्यों में है। अब इस नए मामले के सामने आने के बाद विद्यालय प्रबंधन एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है।
