February 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नशे में दौड़ा रहे ट्रक: पुलिस ने वाहन चालकों की एल्कोमीटर से चेकिंग कर चलाया अभियान

अल्मोड़ा। प्रदेश में आये दिन हो रहे सड़क हादसो के बाद उत्तराखंड पुलिस हरकत में आ गई है। सभी जिलों में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस भी अभियान चलाए हुए है। इसी क्रम में पुलिस ने शराब के नशे में ट्रक चलाने वाले चालक को गिरफ्तार किया है। सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए अल्मोड़ा पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में वाहन चालकों की एल्कोमीटर से चेकिंग कर अभियान चलाया. चेकिंग के दौरान धौलछीना थाना क्षेत्र में पुलिस ने ट्रक चालक उमेश चन्द्र जोशी निवासी हल्द्वानी को रोका. एल्कोमीटर से चेक करने पर ट्रक ड्राइवर शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। पुलिस ने चालक को मोटरवाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर ट्रक को सीज कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस का चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा. अल्मोड़ा पुलिस ने वाहन चालकों से शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की है. ताकि सड़क हादसों पर काबू पाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *