February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मैं नौजवान बेटे-बेटियों की ललकार के साथ हूं: ‘करो या मरो’ महारैली को हरदा ने दिया समर्थन

उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने किया 9 नवंबर को देहरादून में शामिल होने का आह्वान
देहरादून(उद संवाददाता)। राज्य स्थापना दिवस पर राजधानी देहरादून में उत्तराखंड बेरोजगार संघ के आह्वान पर आयोजित करो या मरो महारैली का समर्थन करते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि नौजवानों का बढ़ता हुआ गुस्सा, राज्य की सेहत के लिए अच्छा नहीं है। यदि आपने समय-समय पर भर्तियां की होती तो फिर यह उम्र सीमा बढ़ाने की मांग नहीं उठती, यदि यह मांग उठ रही है तो हमारी गलती से उठ रही है। राज्य सरकार को चाहिए कि फौरन उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती में उम्र सीमा बढ़ाने का शासनादेश निकालें। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उत्तराखंड पुलिस में महिलाओं की विशेष भर्ती हुई थी, उसके बाद लगभग सन्नाटा है। मैं नौजवान बेटे-बेटियों की ललकार के साथ हूं। ललकार, फुंकार में न बदले उससे पहले सरकार को कदम उठाना चाहिए। उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने प्रदेश के सभी बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे पुलिस भर्ती में आयु सीमा में छूट की मांग को लेकर 9 नवंबर को देहरादून में आयोजित ‘करो या मरो’ महारैली में शामिल हों। यह ऐतिहासिक आंदोलन गांधी पार्क से मुख्यमंत्री आवास तक किया जाएगा, जहां प्रदेश भर के हजारों युवा सरकार से अपने हक की आवाज बुलंद करेंगे। उत्तराखंड बेरोजगार संघ का कहना है कि राज्य में लंबे समय से रोजगार के अवसर सीमित हो रहे हैं और पुलिस भर्ती प्रक्रिया में आयु सीमा में छूट की मांग अब अनदेखी नहीं की जा सकती। बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने कहा यह अब सिर्फ एक आंदोलन नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य और उनके अधिकार की लड़ाई है। हम सभी युवाओं से निवेदन करते हैं कि वे अपने घरों से निकलकर देहरादून पहुंचें और इस आंदोलन को सफल बनाएं। बेरोजगार संघ का कहना है कि 9 नवंबर का आंदोलन युवाओं के भविष्य की दिशा तय करेगा बॉबी पंवार ने यह भी कहा कि यदि सरकार ने 8 नवंबर तक उनकी मांगें नहीं मानीं, तो प्रदेश के 10 हजार से अधिक युवा मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज करेंगे। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा अब समय आ गया है कि हम अपने अधिकारों के लिए मैदान में उतरें। हमारी मांगें जायज हैं और हम इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेंगे। बेरोजगार संघ ने प्रदेश के हर जिले के युवाओं से अपील की है कि वे अपनी एकता का परिचय दें और इस आंदोलन को ऐतिहासिक बनाएं। बेरोजगार संघ का कहना है कि पुलिस भर्ती प्रक्रिया लंबे समय बाद हो रही है और बहुत से युवा आयु सीमा के कारण इस अवसर से वंचित हो रहे हैं। अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी 5 वर्ष की छूट दी जानी चाहिए। बेरोजगार संघ ने सरकार से 500 विशेष सीटें महिलाओं के लिए आवंटित करने की मांग की है, ताकि राज्य पुलिस बल में महिला भागीदारी बढ़ सके। संघ का कहना है कि प्रदेश के हर जिले के युवा इस आ“वान पर साथ आएं और देहरादून में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर सरकार को यह संदेश दें कि वे अपने भविष्य के साथ किसी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। बॉबी पंवार ने कहा, ष्यह प्रदेश के सभी बेरोजगार युवाओं के लिए संघर्ष का समय है। जो युवा आज देहरादून पहुंचकर इस आंदोलन में शामिल होंगे, वे न केवल अपने भविष्य के लिए खड़े होंगे बल्कि हर उस साथी के लिए भी जो रोजगार की उम्मीद रखता है।बेरोजगार संघ का संदेश है कि यह आंदोलन एक नई शुरुआत होगी और युवाओं की एकता को दिखाएगा। सभी बेरोजगार युवाओं से निवेदन है कि वे 9 नवंबर को देहरादून में इकट्टòा हों और सरकार को एकता का संदेश दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *