February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दोनों टांगें तोड़कर बैग में डाली लाशः झाड़ियों में बैग के अंदर मिली महिला की नहीं हुई शिनाख्त

हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित
रूद्रपुर/दिनेशपुर (उद संवाददाता)।ऊधमसिंहनगर नगर जनपद में आये दिन महलाओं की हत्या के कई सनसनखेज मामले सामने आ चुके हैं। वहीं अब नेशनल हाईवे-74 पर मोहनपुर नंबर एक गांव में बुधवार को एक बैग में महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। वहीं महिला की शिनाख्त नहीं होने से पुलिस के समक्ष हत्याकांड में शामिल लोगों को पकड़ने में बड़ी चुनौती खड़ी हो रही है। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच पड़ताल की। पुलिस महिला की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। वहीं सूचना पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एसपी सिटी रुद्रपुर मनोज कत्याल, सीओ निहारिका तोमर सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। महिला के गले में चुन्नी लिपटी मिली।.बताया जा रहा है महिला के हाथों में मेहंदी रची हुई थी। महिला के साथ दुष्कर्म कर दुपट्टðे से गला रेंतकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों की पुष्टि होगी महिला की दोनों टांगें तोड़कर बैग में लाश डाली गई है। महिला की उम्र 25 से 30 साल होगी। पुलिस ने महिला की हत्या कर शव यहां फेंके जाने की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार रुद्रपुर रोड मोहनपुर गांव में बुधवार की दोपहर सड़क किनारे झाड़ियों में एक बैग में अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया।सूचना मिलने पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा समेत आलाअधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। इससे पहले भी किच्छा क्षेत्रा में एक बोरे में महिला का शव बरामद हुआ था पुलिस उसी घटना से जोड़कर इस मामले को भी देख रही है। खुलासे के लिए एसएसपी ने पुलिस टीमें गठित कर दी हैं । थाना दिनेशपुर व गदरपुर से पहुंची टीम ने अज्ञात शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरु कर दी महिला के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर काशीपुर रुद्रपुर हाइवे पर मोहनपुर नंबर एक गांव में कुछ बच्चे बकरी चरा रहे थे। बच्चों ने सड़क किनारे हल्दी के खेत में संदिग्ध हालत में एक बैग पड़ा देखा। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर इकठ्ठा हो गये किसी ने पुलिस को सूचना दी तो दिनेशपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बैग को कब्जे में लेकर उसे खोलकर देखा तो उसमें एक महिला का शव बरामद हुआ। महिला के गले में दुपट्टðा लिपटा था। और नाक सें खून भी निकला हुआ था। महिला की उम्र 20 से 25 साल के बीच आंकी जा रही है। शव मिलने की सूचना से क्षेत्रा में हड़कंप मच गया। एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एसपी सिटी मनोज कत्याल, एएसपी सीओ निहारिका तोमर के साथ फारेंसिक टीम व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला के गले में दुपटटा लिपटा होने और नाक से खून निकला होने से महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा का कहना है कि संदिग्ध बैग पड़े होने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर उसे चेक किया तो उसमें से एक महिला का शव बरामद हुआ।अभी कुछ कहना ठीक नही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *