February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

खेल महाकुंभ का आगाज 4 अक्टूबर से : खिलाड़ियों को मिलेगा एक लाख का नगद इनाम, जिलाधिकारियों को भी मिलेगी ट्रॉफी

देहरादून(उद संवाददाता)। उत्तरराखंड में चार अक्तूबर से शुरू होने जा रहे खेल महाकुंभ में जो खिलाड़ी राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ेंगे, उन्हें एक लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही जिला स्तर पर खिलाड़ियों और जिलाधिकारियों को प्रोत्साहन देने के लिए मुख्यमंत्री ट्रॉफी देने की नई शुरुआत की जा रही है। खेल महाकुंभ में हर साल जिस जिले को सबसे ज्यादा पदक मिलेंगे, उसके जिलाधिकारी को मुख्य ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। खेलों की तैयारियों के संबंध में युवा कल्याण एवं खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मंत्री आर्या ने बताया कि खेल महाकुंभ का आगाज अल्मोड़ा से होने जा रहा है। प्रतियोगिताओं में 14 से 23 वर्ष के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। महाकुंभ में उत्तराखंड बोर्ड के विद्यालयों समेत प्रदेश के छात्र प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। वर्चुअल बैठक में सभी जिलों के जिलाधिकारियों के अलावा विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक जितेंद्र कुमार सोनकर, अपर निदेशक अजय कुमार अग्रवाल, संयुक्त निदेशक शक्ति सिंह समेत युवा कल्याण एवं खेल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। खेल महाकुंभ का आयोजन 4 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक न्याय पंचायत स्तर पर और इसके बाद 16 नवंबर से 10 दिसंबरविकासखंड से जनपद और अंत में राज्य स्तर पर 15 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस खेल महाकुंभ में प्रदेश के 23 वर्ष तक के बच्चे भाग लें सकेंगे और ये राज्य में तैयार हो रही खेलों की अगली पीढ़ी के लिए एक शानदार अवसर होगा। इस खेल महाकुंभ में प्रदेश के सभी स्कूल भी भाग ले सकेंगे। खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसरखेल महाकुंभ प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए अपना हुनर दिखाने का बड़ा अवसर है। यह हमारे मुख्यमंत्री उदयीमान और मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के लाभार्थी खिलाड़ियों के लिए भी सुनहरा अवसर है। इससे न केवल खिलाड़ियों का आर्थिक विकास होगा बल्कि उनकी खेल क्षमताएं भी निखरेंगी और भविष्य उज्वल बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *