Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हरिद्वार में बिना वीजा और पासपोर्ट के कलियर में रह रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार

हरिद्वार । हरिद्वार में कलियर पुलिस ने बिना वीजा और पासपोर्ट के कलियर में रह रहे एक बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है व्यक्ति दो दिन पहले ही कलियर में आया था। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ में जुट गई है। बता दें रुड़की के कलियर में चल रहे उर्स को लेकर इन दिनों पुलिस और खुफिया विभाग की टीम अलर्ट मोड पर है। मंगलवार देर रात पुलिस की टीम और खुफिया विभाग ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पूछताछ में व्यक्ति ने खुद को पहले गुजरात का निवासी बताया। पुलिस के सख्ती दिखाने पर व्यक्ति ने अपनी असल पहचान और पता बताया।व्यक्ति की पहचान शेख अब्दुल रफीक ;48द्ध पुत्र शेख अब्दुल अजीज निवासी बागेरहाट डिविजन खुलना बांग्लादेश के रूप में हुई है। व्यक्ति ने बताया कि वो बिना वीजा और पासपोर्ट के साल 2012 में गुजरात आया था और वहीं मजदूरी करने लगा था। दो दिन पहले ही वो गुजरात से ट्रेन के जरिए कलियर पंहुचा था। जानकारी के मुताबिक एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि बांग्लादेशी व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *