September 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किच्छा और सिरौली कला में पालिका चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने किया नामांकन

किच्छा। नगर पालिका चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन किच्छा और सिरौली कला में चुनावी सरगर्मियां चरम पर रहीं। अध्यक्ष पद के साथ ही सभासद पदों के लिए भाजपा, कांग्रेस समेत निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दािखल किए। प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन से पहले सभा और जुलूस के माध्यम से अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। समर्थकों की भीड़ और नारों के बीच प्रत्याशी तहसील पहुंचे और निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष अपना नामांकन पत्र दािखल किया। किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी संदीप अरोड़ा ने पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, संजीव खन्ना, गयाशीं लाल, ठाकुर संजीव सिंह, सुभाष तनेजा, राज पपनेजा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और समर्थकों के साथ तहसील पहुंचकर नामांकन पत्र दािखल किया। संदीप अरोड़ा ने रिटर्निंग ऑफिसर हिमांशु काफल्टिया और एआरओ संजय आर्य को अपना नामांकन पत्र सौंपा। नामांकन से पहले भाजपा प्रत्याशी संदीप अरोड़ा के समर्थन में इंदिरा गांधी खेल मैदान में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक एकत्र हुए। यहां आयोजित सभा में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया। सभा के बाद संदीप अरोड़ा वरिष्ठ भाजपा नेताओं और समर्थकों के साथ तहसील पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी और प्रत्याशी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह ने भी शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपना नामांकन पत्र दािखल किया। उनके समर्थन में बस रोडवेज के निकट स्थित अनुपम सिनेमा हॉल में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक एकत्र हुए। यहां से कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में तहसील की ओर रवाना हुए। इसके बाद राजेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़, खटीमा के विधायक भुवन कापड़ी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, ओमप्रकाश दुआ, संतोष ठाकुर, वंदना सिंह,छोटू कोली, अक्षय, गुलशन सिंधी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और समर्थकों के साथ रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपना नामांकन पत्र दािखल किया। नामांकन के दौरान दोनों प्रमुख दलों की ओर से किए गए शक्ति प्रदर्शन ने किच्छा नगर पालिका चुनाव को खासा दिलचस्प बना दिया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रत्याशियों ने समर्थकों की भीड़ जुटाकर अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया। दोनों दलों के शक्ति प्रदर्शन के बाद अब चुनावी मुकाबला और अधिक रोचक होने के आसार हैं। सिरौली कला नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने राशिदा पत्नी सहीदुल रहमान को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं समाचार लिखे जाने तक सिरौली कला नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से किसी प्रत्याशी द्वारा नामांकन दािखल नहीं किया गया था। वहीं सिरौली कला अध्यक्ष पद के लिए फरीन जहां पुत्री नासिर हुसैन ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के अंतिम दिन किच्छा नगर पालिका के 20 वार्डों में सभासद पद के लिए भी बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दािखल किए। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के साथ ही निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपनी दावेदारी पेश की। वहीं सिरौली कला नगर पालिका के चार सभासद पदों के लिए भी नामांकन पत्र दािखल किए गए। समाचार लिखे जाने तक दोनों नगर पालिका क्षेत्रें में उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दािखल करने की प्रक्रिया जारी थी। अंतिम दिन नामांकन को लेकर तहसील परिसर के आसपास पूरे दिन राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। प्रत्याशियों के साथ बड़ी संख्या में समर्थकों के पहुंचने से चुनावी माहौल में खासा उत्साह दिखाई दिया। भाजपा और कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों द्वारा किए गए शक्ति प्रदर्शन से किच्छा नगर पालिका चुनाव में दोनों दलों के बीच सीधा और रोचक मुकाबला होने के संकेत मिल रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब 12 सितंबर को नामांकन पत्रें की जांच की जाएगी। 13 सितंबर को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। 14 सितंबर को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद 22 सितंबर को मतदान होगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *