Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

महिला चिकित्सक के खिलाफ व्यापारियों ने खोला मोर्चा

नानकमत्ता। महिला चिकित्सक की मरीजों से अभद्रता की शिकायतों पर नगर के दर्जनों व्यापारियों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर धरना प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने महिला चिकित्सक को हटाने की मांग की। जानकारी के अनुसार नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक डॉ खुशबू द्वारा मरीजों से अभद्रता की मिल रही शिकायतों से नाराज सैकड़ों व्यापारियों ने अस्पताल में धरना प्रदर्शन किया महिला चिकित्सक को अस्पताल से तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग कर धरना प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि डॉ खुशबू का पति अपने को नानकमत्ता प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बताकर अस्पताल में मरीजों से गलत व्यवहार कर रहा है। व्यापारियों के साथ आए ग्रामीणों ने महिला चिकित्सक पर अभद्रता का आरोप लगाया। नानकमत्ता प्रभारी डॉ अभिलाषा पांडेय की शिकायत पर खटीमा से डॉ सुभाष नेगी की जांच टीम ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। लेकिन व्यापारी महिला चिकित्सक के तुरंत तबादलें की मांग पर अड़े रहे और धरना प्रदर्शन करते रहे। व्यापारियों ने कहा अस्पताल में तैनात डॉ खुशबू को तत्काल नहीं हटाया गया तो व्यापारी आंदोलन करेंगे और सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन करेंगे। धरना प्रदर्शन करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश गोयल, महामंत्री गुरनाम सिंह, कोषाध्यक्ष मनु चौहान, बलविंदर सिंह, मनदीप सिंह, सत्यनारायण मित्तल, छगनलाल, अशोक कपूर, निखिल मित्तल, गौरव वर्मा, सुखबीर सिंह बिट्टू, राज कुमार अरोरा, कोमल कार्की, विशाल गोयल आदि व्यापारी मौजूद थे। उधर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात महिला चिकित्सक डॉ खुशबू ने अपने आप पर लगाए आरोपो को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *