उत्तराखंड में मोदी के जन्म दिवस पर लखपति दीदियां अपने घरों पर जलाएंगी आशीर्वाद का दिया
देहरादून। सूबे के ग्राम्य में विकास विभाग का प्रयास अगर प्रमाण चढ़ने पाया तो इस दफा उत्तराखंड में दीपावली से पहले सितंबर महीने में ही दीपावली सा नजर देखने को मिल सकता है उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में सेवा संकल्प अभियान माह आयोजित करने का निर्णय लिया है और इसी के तहत ग्रामीण विकास विभाग आगामी 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित करेगा। आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखंड की सभी लखपति दीदियां अपने घर पर शाम के समय दिया जलाएंगी। दीया जलाने के बाद वे दीये के साथ सोशल मीडिया पर सेल्फी पोस्ट भी डालेंगी ।ग्राम्य विकास विभाग की किसान योजनाओं का लाभ उठाने वाले किसान परिवारों से भी इसी तरह की अपील की गई है। ज्ञात हो कि ग्राम्य विकास विभाग की एनआर एलएम योजना के साथ 71,362 स्वयं सहायता समूह ;एसएचजीद्ध कार्य कर रहे हैं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई तकरीबन तीन लाख लखपति दीदियां विभिन्न उत्पादक कार्यों में जुटी हुई हैं तथा लगभग पांच लाख किसान भी विभाग की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर लाभ उठा रहे हैं। ग्राम्य विकास विभाग इन सबके साथ मिलकर एक माह तक अनेक कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत लखपति दीदियों और किसानों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार के विभिन्न विभाग भी अपने कार्य क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे। सेवा संकल्प अभियान के तहत ही आयकर विभाग 19 सितंबर को देहरादून सहित देश के 45 स्थानों पर रोजगार मेले का आयोजन करेगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आभासी तरीके से युवाओं को नौकरी के प्रमाणपत्र बांटेंगे। ग्राम्य विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर 17 अक्तूबर तक भाजपा सेवा संकल्प अभियान माह मना रही है। मोदी के सत्ता में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे कार्यक्रम में 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम रखा गया है। इसके अलावा रक्तदान, केंद्र-राज्यों की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम भी किया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान में पूरे महीने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्राम में विकास मंत्री के अनुसार दीया जलाना प्रधानमंत्री के कार्यों पर जनता का धन्यवाद ज्ञापन है। यह उन माताओं- बहनों का आशीर्वाद भी है, जिनके जीवन में प्रधानमंत्री की जनहितकारी नीतियों के कारण बदलाव आया है।
