Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी । लालकुआं क्षेत्र के हल्दूचौड़ चौकी क्षेत्रांतर्गत मुख्य मार्ग पर तेज गति से आती अनियंत्रित कार चालक ने बाईक सवार वन कर्मचारी को टक्कर मार दी जिससे हल्द्वानी डिवीजन में तैनात कर्मचारी की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल से बाइक व कार अपने कब्जे में ले ली है। जानकारी के अनुसार डिप्टी रेंजर हेमेन्द्र मिश्रा हल्द्वानी डिवीजन के छकाता रेंज में तैनात थे और वह हल्दूचौड़ स्थित अपने घर पर आए हुए थे।यहां इंडियन ऑयल चौराहे पर लिंक रोड से जब वह नेशनल हाईवे की तरफ अपनी मोटरसाइकिल संख्या यूके 06 के 8340 से पहुंचे लालकुआं से हल्द्वानी की ओर तीव्र गति से जा रही अनियंत्रित कार के चालक ने उनकी बाईक को जोर से टक्कर मार दी। जिससे बाईक पर सवार हेमेंद्र छिटककर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ देर में ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर आ पहुंचे और शव अपने कब्जे में लेकर मौजूद लोगों से घटना के संदर्भ में आवश्यक जानकारी ली। कार चालक घटना के बाद वाहन छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने बाईक और कार को अपने कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *