Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर पहुंचने पर मनोज सरकार के स्वागत में निकाला विजय जुलुस,ढोल नगाड़ा के धुन पर थिरके लोग

रूद्रपुर । टोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतकर लौटे अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मनोज सरकार का आज गृहनगर में पहुंचने पर क्षेत्रवािसयों ने शहर में गाजे बाजों और आतिशबाजी के साथ गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें फूल मालाओ ंसे लाद दिया। विजय जुलूस के दौरान जगह जगह मनोज का स्वागत किया गया। इंदिरा बंगाली काॅलोनी निवासी मनोज सरकार ने टोक्यो पैरालंपिक में जापान के खिलाड़ी को पैरा बैडमिंटन में 2-0 से मात देकर भारत के लिए कांस्य पदक जीत कर देश प्रदेश का नाम रोशन किया। 6 सितंबर को पदक जीतने के बाद मनोज सरकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी। बीती रात्रि मनोज रुद्रपुर पहुंचे। आज शहर में उनके स्वागत के लिए जोरदार तैयारियां की गयी थी। सोनिया होटल से मनोज के स्वागत में विजय जुलुस निकाला गया। इस दौरान लोगों ने आतिशबाजी की। ढोल नगाड़ा के धुन पर लोग खूब थिरके। इस दौरान भारत माता की जयघोष से माहौल गूंज उठा। जगह जगह विभिन्न संगठनों ने मनोज को सम्मानित किया। विजय जुलूस क ेदौरान विभिन्न संगठन राजनीतिक दल बंगाली समुदाय सहित अन्य लोगों और युवाओं ने ढोल नगाड़ो पर खूब डांस किया और आतिशबाजी की। इंदिरा चैक से जिप्सी में मनोज सरकार एवं उनकी पत्नी रेवा सरकार सवार हुए। साथ ही उनके साथ विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व सांसद बलराज पासी भी सवार थे। रैली गल्ला मंडी, गुरुद्वारे, मुख्य बाजार होते विजय जुलूस पांच मंदिर पहुंचा। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनोज सरकार को सम्मानित किया। इसके बाद जुलूस भगत सिंह चैक, काशीपुर बायपास रोड होते हुए सिटी क्लब पहुंचा। यहां राइजिंग फाउंडेशन और राष्ट्रीय चेतना मंच की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मनोज सरकार का विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तम दत्ता सहित विभिन्न समुदाय एवं संगठन के लोगों ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मनोज सरकार घर पहुंचकर और भव्य स्वागत से अभिभूत नजर आए। उनका परिवार काफी खुश दिखाई दे रहा था। शुभकामना देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। शहर में पहली बार किसी खिलाड़ी का ऐतिहासिक स्वागत हुआ। स्वागत से गदगद मनोज ने सभी का आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा शहरवासियों का जो प्यार और आशीर्वाद उन्हें मिला है इसे वह कभी नहीं भुला सकते। इस दौरान उत्तम दत्ता, निल चैहान,राजू साह,सुशील गावा, दलीप अधिकारी, जगदीश तनेजा, मीना शर्मा, अनिल शर्मा, इंद्रजीत सिंह, संजय जुनेजा, हरीश अरोरा, अजय यादव, राकेश सिंह,विजय आहूजा, हरीश चैधरी, संजय ठुकराल, विक्की मुंजाल, पार्षद आयुष तनेजा, जतिन नागपाल, चेतन खनिजो, योगेश दुम्का, चेतन खुराना ,अर्जुन विश्वास आदि समेत सेकड़ों लोग मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *