Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीपीयू की तत्परता से चोरी का प्रयास विफल

रूद्रपुर। लाॅकडाउन के दौरान बंद दुकान से चोरी का प्रयास कर रहे चोर सीपीयू कर्मियों के पहुंचने पर मौके से फरार हो गये। सीपीयू ने मौके से सामान बरामद कर दुकान स्वामी को सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नैनीताल रोड पर आहूजा धर्मशाला के सामने नूर हसन पुत्र नवी हसन का केईएन सर्विस सेंटर है। आज लाॅकडाउन में सर्विस सेंटर बंद था। इसी बीच कुछ चोर दुकान में घुस गये। भीतर घुसे एक चोर ने दुकान से कुछ सामान चोरी के इरादे से बाहर फैंका तो इसी बीच वहां से गुजर रहे सीपीयू दरोगा एमएस मनकोटी और कांस्टेबल विरेंद्र चैहान मौके पर पहुंचे तो चोर मौके पर सामान छोड़कर फरार हो गये। सीपीयू कर्मियों ने दुकान स्वामी को मौके पर बुलाकर सामान उसके सुपुर्द किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *