Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पीट पीटकर युवक की हत्या के मामले में चार दबोचे

रूद्रपुर । बीते दिनों चोरी के संदेह में युवक की पीट पीटकर की गयी हत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बता दें ट्रांजिट कैंप थाना अंतर्गत सुभाष कालोनी,वार्ड दो निवासी राजू कश्यप पुत्र गंगाराम कश्यप बृहस्पतिवार रात सिडकुल क्षेत्र में गया था वहां पर चोरी के संदेह में कुछ लोगों ने उसे बुरी तरह पीट दिया। बाद में दो युवक स्कूटी से राजू को गंभीर हालत में उसके घर छोड़ गये। परिजन राजू को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर राजू की पीट पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस घटना के बाद से ही मामले की छानबीन में जुटी थी। पुलिस ने मामले में कई संदिग्धों से पूछताछ की। आज पुलिस ने मामले में काशीराम कालोनी रामपुर निवसी वसीम पुत्र नईम खां, रेहतगंज रामपुर निवसी कृष्णा पुत्र राम अवतार, हरलालपुर बाजपुर निवासी प्रदीप कुमार पुत्र लाखन सिंह और बरेली निवासी सूरज पुत्र रामपाल को सिडकुल पारले चैक से गिरफ्तार कर लिया। घटना में मुरादाबाद निवासी सलीम उर्फ मुस्लिम पुत्र मुसब्बर भी शामिल था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *