February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरी के चार मोबाइल बरामद, दो गिरफ्तार

हल्द्वानी। किशन देवी पत्नी राम मोहन निवासी जवाहर नगर थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल ने थाना बनभूलपुरा में तहरीर दी कि गत 31 दिसम्बर 2020 की रात्रि में घर से दो मोबाइल फोन रेडमी, एमआई कंपनी तथा पड़ोस में निवासरत श्रीमती कमलेश पत्नी राम मोहन निवासी उपरोत्तफ के घर से भी अज्ञात चोरों द्वारा दो मोबाइल फोन रियल मी तथा एमआई कंपनी के चोरी होने के संबंध में तहरीर दी। थाना बनभूलपुरा में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट के सुपुर्द की गई। थानाध्यक्ष बनभूलपुरा युनूस खान के दिशा निर्देशन में में टीम गठित कर अभियुत्तफ गण रोहित कुमार पुत्र राधेश्याम, अभिषेक पुत्र विजय शंकर निवासी गण जवाहर नगर थाना बनभूलपुरा जो चोरी किए गए उत्तफ मोबाइलों को बेचने के लिए हल्द्वानी बाजार ले जा रहे थे रेलवे स्टेशन हल्द्वानी से उत्तफ दोनों अभियुत्तफों के कब्जे से चोरी किए गए चारों मोबाइल बरामद कर गिरफ्तार किए गए हैं। बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग रु 45000 रुपये आंकी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *