Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एसएसपी मीणा का पूरा परिवार कोरोना संक्रमित,निजी अस्पताल में भर्ती

हल्द्वानी । एसएसपी सुनील कुमार मीणा का पूरा परिवार कोरोना संक्रमित हो गया है। उनकी पत्नी, पिता और एक बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो बच्चे और घर पर काम करने वाले युवक को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सीएमओ डा. भागीरथी जोशी ने बताया कि एसएसपी नैनीताल के पूरे परिवार की कोरोना जांच करवाई गई थी। जिसमें उनके पिता, पत्नी, तीन बच्चे और घर पर काम करने वाला युवक पाजिटिव निकला है। पिता का अधिक उम्र के कारण उन्हें हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हल्की दिक्कत के कारण पत्नी और एक बच्चे को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी भी कोविड से रिकवर कर रहे हैं और फिलहाल होम आइसोलेशन में चल रहे हैं। इधर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार है। सीएम के फिजिशियन डा. एनएस बिष्ट ने बताया कि अब स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है। इधर प्रदेश में कोरोना के 361 नये केस सामने आये हैं और छह संक्रमितों की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *