February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दो युवकों ने नाबालिग लड़की की बनाई अश्लील वीडियो

रूद्रपुर। दो युवकों ने एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। मामले में लड़की के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। बताया गया है कि खेड़ा में एक नाबालिग लड़की के परिजन मजदूरी करने गये हुए थे। इसी बीच मोहल्ले के ही दो युवक लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गये और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैक मेल करने की कोशिश करने लगे। इसकी जानकारी जब परिजनों को मिली तो उन्होंने शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल समाचार लिखने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
लूट की सूचना निकली फर्जी सख्ती की तो आयी हकीकत सामने
रुद्रपुर। लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि सेल्समैन ने फर्म स्वामी के बकाया से छुटकारा पाने के लिये ये तरीका अपनाया था। जानकारी के मुताबिक मुकेश शर्मा निवासी इंदिरा काॅलोनी रुद्रपुर पदमश्री प्लाई में काम करता था। बुधवार को वह मुरादाबाद से फर्म का भुगतान लेने अपनी स्कूटी से गया था। रााि साढ़े आठ बजे करीब उसने कोतवाली पहुंचकर उसके साथ एएन झा काॅलेज के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट की सूचना दी इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस उसको साथ लेकर मौका मुआयना करने चली गयी। उसी दौरान फर्म स्वामी शुभम जैन ने रम्पुरा चैकी पहुंचकर अपने सेल्समेन पर ही शक जाहिर कर दिया। जिस पर पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो सब सच सामने आ गया। रम्पुरा चैकी प्रभारी केजी मठपाल ने बताया कि उसने स्वीकार किया कि वह पैसा अपने भाई को देकर आ गया था और उसके बाद उसने पैसा बचाने के लिए योजना बनाई और पुलिस को झूठी सूचना दी। बाद में पुलिस ने सेल्समेन का पुलिस एक्ट में चालान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *