Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेसियों ने विधायक महेश नेगी का पुतला फूंका

रूद्रपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर भाजपा सरकार व द्वाराहाट भाजपा विधायक महेश सिंह नेगी का पुतला दहन कर रोष व्यत्तफ किया गया इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार अपने जनप्रतिनिधि पर ही कोई कार्यवाही नहीं कर पा रही है और सरकार इस मामले में आंखे मूंद कर बैठी है यह सरकार असंवेदनहीन सरकार है जिसको बहन बेटियों की भावनाओं और परेशानियों से कोई सरोकार नही है प्रदेश महामंत्री हिमांशु गाबा ने कहा कि इससे पूर्व भी उत्तरप्रदेश में विधायक कुलदीप सेंगर स्वामी चिन्मयानंद जैसे कई भाजपा नेताओं ने बहन बेटियों से खिलवाड़ किया लेकिन भाजपा ने उन पर भी कोई कार्यवाही नहीं की है बेटियों के साथ सेल्फी खिंचवाने वाले प्रधानमंत्री को भी उत्तराखंड की बेटी की आवाज सुनाई नही दे रही है और सूबे के मुख्यमंत्री ने इस पूरे प्रकरण पर मौन व्रत धारण कर रखा है कांग्रेस पार्टी ने सदैव बहन बेटियों का सम्मान किया है और सूबे केमुख्यमंत्री से मांग करती है कि इस प्रकरण की जांच तुरंत कराई जाये और दोषी विधायक को कड़ी दे कड़ी सजा दी जाये अन्यथा कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी और उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलायेगी। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, महामंत्री राजीव कामरा ,विजय अरोडा ,विकास मल्लिक, पार्षद मोनू निषाद, राजेश कुमार ,मोहन भारद्वाज, प्रदेश सचिव नंद लाल, सौरभ चिलाना ,सी पी शर्मा ,इंदरजीत सिंह ,कांता प्रासाद ,फुदेना सहनी, सचिन आनंद, विजेंद्र कोली, संजीव रस्तोगी, रंजीत तिवारी, सुमित राय, खगोपति विश्वास, राजेन्द्र मिश्रा, आशित बाला, राम प्रसाद, निसार खान, पप्पू गब्बर कोली ,मुकेश कन्नौजिया, हरेंद्र कौशिक, रणजीत राणा, विपिन रस्तोगी, तपन विश्वास, रवि कठेरिया, कमलेश गुप्ता, नरेश पाल पवन दुआ आदि कार्यकर्ता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *