Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कार में व्यापारी का शव मिलने से सनसनी

हल्द्वानी/हल्दूचैड़ । कार में कारोबारी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा है। प्रथम दृष्टया शरीर में कोई चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चलेगा। पुलिस के अनुसार हल्दूचैड़ चैकी पुलिस को कार यूके 01 ए 9395 में एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला। पुलिस ने 108 की मदद से उसे बेस चिकित्सालय भेजा। जहां चेकअप के बाद डाक्टरों ने उसे मृत करार दिया। कार में आधार कार्ड के जरिए उसकी पहचान सतीश जोशी ;37द्ध निवासी जवाहर नगर वार्ड नंगर 3 लालकुआं के रूप में हुई। सतीश का हल्दूचैड़ में किराना का कारेाबार था। वह कार में लालकुआं से हल्दूचैड़ आते-जाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *