Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

खराब ट्यूबवैल ठीक कराने की मांग को जल संस्थान में प्रदर्शन

हल्द्वानी(उद संवाददाता)। राजपुरा में धोबीघाट के पास खराब ट्यूबवैल ठीक करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगाें ने काग्रेस जिला महामन्त्री हेमन्त साहू के नेतृत्व जल संस्थान में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साहू ने कहा कि जल सस्थान की लापरवाही से जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है। विभाग द्वारा निम्न गुणवत्ता की पानी की मोटर लगाने से वह फुंक जाती है। विभाग द्वारा टैंकर से पेयजल वितरण न करना भी विभाग की बड़ी लापरवाही है। रोषित लोगों ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर राजपुरा में टैंकरों से पेयजल सप्लाई करने व उच्च् गुणवत्ता की पानी की मोटर लगाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालो में पूर्व पार्षद दिनेश चौहान, राजेन्द्र बिष्ट, कौशलेंद्र भट्टð, किरन माहेश्वरी, सन्दीप भैसोड़ा, भगवती बिष्ट, चम्पा सक्सेना, उमेश राणा, मो-अनीस, मन्जु आर्या, अनिल माहेश्वरी, भगवती जोशी, प्रेमा सागर, मुन्ना आर्या आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *