Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रविन्द्र नगर में दो दिवसीय काली पूजा आयोजित

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। रविन्द्र नगर में दो दिवसीय काली पूजा के आयोजन में मुख्यातिथि डिसेबल्ड स्पोर्ट्स सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजजपा नेता भारत भूषण चुघ ने शिरकत की। आयोजक मण्डली ने मुख्य अतिथि का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत कर माँ काली की पूजा कर आशीर्वाद लिया एवं क्षेत्र की ऽुशहाली के लिए प्रार्थना की। तत्पश्चात फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत आयोजन मण्डली ने स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि का सम्मान किया। इस दौरान श्री चुघ ने कहा कि माँ काली की पूजा से हमे शत्तिफ़ प्रदान होती हैं जिससे समाज में बुराइयों के िऽलाफ हम सब को लड़ने की क्षमता मिलती हैं और समाज को एक नई दिशा की ओर लेकर चलने में हमें मजबूती प्राप्त होती हैं जिस प्रकार काली मां ने बुरी शत्तिफ़यों का नाश कर के पुनः धर्म की स्थापना की। इस प्रकार के आयोजन से भी उसी प्रकार समाज में बुराइयों का नाश होता है और समाज में नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष विश्वरूप मण्डल, उपाध्यक्ष विक्की सागर, सचिव रमेश राय, उपसचिव सागर मण्डल, राम राय, कोषाध्यक्ष सूरज मल्लिक, आशीष सरकार, महामंत्री सुऽदेव मण्डल, सुजीत बड़ाई, अमित,
भूमिक, शिवपद मण्डल, श्याम बाबू, नवजीत, सत्यजीत मल्लिक, उत्तम मण्डल, समरसिंह ठाकुर, आदि सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *