Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गुरू मां इंटरप्राईजेज पर लगा ग्राहकों का मेला

दर्पण मीडिया सोल्यूशन/

रूद्रपुर। शहर के सबसे बड़े इलेक्ट्रोनिक्स शोरूम गुरू मां इंटरप्र्राईजेज पर दिवाली के उपलक्ष्य में शुरू किया गया फैस्टिव ऑफर ग्राहकों को खूब लुभा रहा है। शोरूम में हर खरीद पर ग्राहकों को कार, मोटरसाईकिल सहित अन्य आकर्षक ईनाम जीतने का मौका दिया जा रहा है। ईनामी योजना के पुरस्कार लकी ड्रा के माध्यम से निकाले जायेंगे। शोरूम पर ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ जुट रही है। पिछले करीब एक सप्ताह से शोरूम पर खरीददारों का तांता लगा हुआ है। गत दिवस धनतेरस पर शोरूम में जमकर खरीददारी हुई। पूरे दिन शोरूम पर ग्राहकों का मेला लगा रहा। इस दौरान लोगों ने ओएलईडी, एलईडी,वांशिंग मशीन, फ्रीज, माईक्रोवेव ओवन, म्यूजिक सिस्टम, होम थियेटर, मोबाइल फोन सहित अन्य इलेक्ट्रोनिक उत्पादों की जमकर खरीददारी की। बता दें गुरू मां इंटरप्राईजेज हर बार त्यौहारों के सीजन ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर लेकर आता है। इस बार भी ग्राहकों के लिए खास स्कीम लांच की गयी है। फैस्टिव धमाका के नाम से शुरू की गयी इस ईनामी योजना के तहत प्रथम पुरस्कार के रूप में आल्टो कार, द्वितीय पुरस्कार के रूप में बाईक के अलावा एलईडी, वाशिंग मशीन सहित अन्य कई पुरस्कार रखे गये हैं। गुरू मां इंटरप्राईजेज के एमडी अभिमन्यु ढींगरा ने बताया कि यह स्कीम केवल दीपावली तक ही रहेगी। जो ग्राहक गुरू मां इंटरप्राईजेज के स्टोर से खरीददारी करेगा उसी को इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि ब्राण्डेड इलेक्ट्रोनिक प्रोडक्ट के लिए यह प्रतिष्ठित शोरूम  है। शोरूम पर कई फैस्टिेबिल स्कीम भी उपलब्ध हैं साथ ही कई इलेक्ट्रोनिक उत्पादों की खरीद पर गुरू मां आकर्षक ईनाम भी दे रहा है। गुरू मां इलैक्ट्रोनिक्स ऐसा मल्टी ब्राण्डेड स्टोर है जिसमें कंपनियों के उच्च गुणावत्ता के साथ प्रोडक्ट उपलब्ध हैं। उनके लिए ग्राहक की संतुष्टि सर्वोपरि है। उन्होंने बताया कि उनके शोरूम पर सैमसंग मोबाइल की सम्पूर्ण रेंज उपलब्ध है। सैमसंग का कोई भी प्रोडक्ट आप खरीदना चाहते हैं तो इसमें फ्री एक्सीडेंटल इंश्योरेंस और फ्री सैमसंग स्मार्ट क्लब पाइंटस का ध्यान जरूर रखें जो कि अन्य किसी डीलर से उपलब्ध नहीं हो सकता। केवल सैमसंग स्मार्ट प्लाजा सिविल लाईन रूद्रपुर और चीमा चौराहा काशीपुर स्थित शोरूम में ही ये सुविधायें उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि गुरू मां इंटरप्राईजेज भरोसे का दूसरा नाम है। उनके शोरूम पर सोनी कम्पनी सहित अन्य कम्पनियों के उत्त्पाद भारी छूट के साथ ग्राहकों को उपलब्ध कराये जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से शोरूम पर फैस्टिव ऑफर का लाभ उठाने का आहवान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *