Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

छात्रवृत्ति घोटाले का एक और आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी,(उद संवाददाता)। दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले में लिप्त एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घोटाले के खुलासे के लिए एसआईटी टीम गठित की गयी थी और यह मामला भीमताल में दर्ज कराया गया था। निरीक्षक सुधीर कुमार ने इस घोटाले में लिप्त नवीननगर मुरादाबाद निवासी आरोपी अंकित अग्रवाल पुत्र सुनील अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि मोनार्ड यूनिवर्सिटी में प्रति व्यक्ति एडमिशन के नाम पर 3हजार रूपए मिलते थे। जिसके तहत उसने कुछ लोगों के प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये और विद्यालय में जमा करा दिये जहां मोनार्ड यूनिवर्सिटी ने इसे छात्रवृत्ति के चेक लेने, समाज कल्याण विभाग भीमताल भेजा जहां से चेक लेकर उसने मोनार्ड यूनिवर्सिटी में जमा करा दिये। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर उसे न्यायालय में पेश किया और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *