Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी (उद संवाददाता)।  नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान के तहत थानाध्यक्ष भीमताल कैलाश चंद्र जोशी के नेतृत्व में भीमताल पुलिस द्वारा बाईपास रोड भीमताल में माचिस फैक्ट्री के निकट चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त हिमांशु पाठक पुत्र कैलाश चंद्र पाठक निवासी कुआं ताल निकट माचिस फैक्ट्री बाईपास रोड भीमताल जिला नैनीताल के कब्जे से 3.52 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना भीमताल में धारा 8ध्21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *