Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

करंट से इंजीनियरिंग का छात्र झुलसा

काशीपुर(उद संवाददाता)। करंट की चपेट में आकर एक इंजीनियरिंग का छात्र बुरी तरह झुलस गया। उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय लाया गया। हिम्मतपुर इस्माइल निवासी मोनू कुमार पुत्र नोनी राम रामनगर के कनकपुर स्थित एक कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई किया करता है। आज सुबह कॉलेज जाने के लिए वह घर के बाथरूम में स्नान कर रहा था इसी दौरान बिजली के कटे तार की चपेट में आकर उसे करंट का तेज झटका लगा। हालत नाजुक होने पर परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय लाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *